फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुगालखोला में जल्द बहुमंजिला पार्किंग के अस्तित्व में आने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में बहुमंजिला चौपहिया पार्किंग निर्माण की कवायद तेज होगी गई है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीएलडीए) ने पार्किंग के लिए चयनित भूमि का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान भूमि पार्किंग निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाई गई। योजना के अस्तिव में आने से लोगों को सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि ने महत्वपूर्ण अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर दुगालखोला में जल्द बहुमंजिला चौपहिया पार्किंग का निर्माण होगा। डीएलडीए ने भूमि के सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। विशेषज्ञों ने चयनित भूमि पार्किंग के पूरी तरह उपयुक्त बताया। पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर विभाग शासन को भेजेगा। स्वीकृति मिलने में लोगों को सड़क किनारे वाहन को खड़ा करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। योजना के धरातल पर उतरने से चितई, जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों को पहुंचने वाले पर्यटकों की आवाजाही भी सुगम होगी। वहीं बहुमंजिला पार्किंग बनने से लोगों को सड़क पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
कोट
- पार्किंग के लिए चयनित भूमि का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि शंकर जोशी, एई डीएलडीए अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें