स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे क्षेत्र में बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को लेकर सुरक्षा खतरे की आशंका जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गोलना के ग्राम प्रधान और व्यापार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना जांच के बाहरी लोग क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।