फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सड़क हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की जान गई

Thu, 15 Jan 2026 04:00 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बासोट-जिहाड़ मार्ग पर अर्टिगा वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो -कुबेर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में बासोट-जिहाड़ मोटर मार्ग पर तत्वाहील होटल के पास एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम कुबेर सिंह जमनाल (45) निवासी कमेटपानी बासोट वाहन संख्या यूके 20 टीए 8080 से बासोट से जिहाड़ को जा रहे थे। रात के करीब 10:30 बजे के आसपास तत्वाहील होटल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक कुबेर सिंह जमनाल की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना भिकियासैंण पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंंची। दुर्घटना में मृतक चालक के शव को ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इसके बाद शव को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें