फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत मुख्य बाजार की सड़क पर गड्ढे ज्यादा रोड कम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर की मुख्य बाजार सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। रोजाना सैकड़ों वाहनों और राहगीरों की आवाजाही वाली इस सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि महज दो माह पूर्व ही सड़क पर पैच भरने का कार्य किया गया था। घटिया गुणवत्ता के कारण कुछ ही दिनों में पैबंद उखड़ गए। बरसात ने स्थिति और बिगाड़ दी है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया चालकों के लिए फिसलने और चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर सोमनाथ मैदान के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बाजार आने-जाने वाले सुरक्षित रह सकें।

बोले लोग-
बरसात में गड्ढों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा ही नहीं लग पाता। कई बार लोग यह सोचकर कदम बढ़ा देते हैं कि सामने सिर्फ पानी जमा है, लेकिन अंदर गहरा गड्ढा निकल आता है। जिससे दुर्घटना का खतरा दुगना हो जाता है
विज्ञापन

सुखदेव राणा, व्यापारी
-
कई बार दोपहिया वाहन फिसलते-फिसलते बचे हैं। सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। बरसात से पहले ही सड़क पर स्थायी मरम्मत होनी चाहिए थी। अब हालात ऐसे हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दीपक नेगी, स्थानीय
-
कोट-
बरसात के मौसम में पैच भरने या सड़क की स्थायी मरम्मत करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरा रहता है और गीली सतह पर पेंच भरने का काम टिकाऊ नहीं हो पाता। जैसे ही बरसात थमेगी, सड़क पर पेंच भरने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। सड़क को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

अजय टम्टा, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें