फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 हरेला और डिकारा सजाने में विमला का जवाब नहीं

Sat, 16 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर प्रांगण में हुई  हरेला और डिकारा प्रतियोगिता में आफिसर कालोनी की विमला रजवार ने बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हरेला सहित सभी त्यौहार जहां हमारी समृद्ध परंपरा के प्रतीक हैं वहीं यह पर्व आपसी भाई चारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

हरेला और डिकारा प्रतियोगिता में आफिसर कालोनी की विमला रजवार ने बाजी मारी। लता  बोरा और मोहनी शाह संयुक्त रूप से द्वितीय, मुन्नी मनराल ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। इसके अलावा कमला साह, दीपिका बिष्ट, गंगा बिष्ट, तारा  कर्नाटक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक पहरू पत्रिका संपादक  साहित्यकार डा. हयात सिंह रावत, कुमाऊंनी संस्कारों की जानकार हेमंती जोशी, धनी शाही थे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हरेला  पर्व हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी भाई चारा और मेल जोल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि  जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपने का आह्वान किया। इस मौके पर साहित्यकार डा. हयात  सिंह रावत, अनिल बगडवाल, लता बोरा, तारु जोशी, चंपा पांडे को भी सम्मानित  किया गया। संचालन लता पांडे ने किया। कार्यक्रम में मीना भैसोड़ा, गीता  मेहरा, राधा बिष्ट, किरन साह, विद्या बिष्ट, किरन पंत, भगवती बिष्ट, विमला  बोरा, सुशील साह, जया मेहता, लक्की वर्मा, सोनिया कर्नाटक, लता तिवारी,  लीला जोशी, लीला बोरा, प्रेमा मेर, लक्ष्मी बोरा, मुन्नी जोशी, बीना नयाल,  बीना पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें