फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नौकरानी पर जेवर चोरी का केस

Thu, 23 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की उप प्रबंधक के घर से साढ़े तीन तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला लक्ष्मेश्वर निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि 28 जून को उनका स्थानांतरण हल्द्वानी से अल्मोड़ा हुआ था। वह अपनी घरेलू सहायिका ग्राम चौखुटा कन्यागैरम, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल निवासी हेमलता आर्य के साथ यहां आईं। अपने आवास में उन्होंने सोने के दोनों कड़ों को एक डिब्बे में रखा, लेकिन एक सप्ताह बाद उस डिब्बे में दो तोला सोने का सिर्फ एक कड़ा मिला। पूछताछ करने पर हेमलता एक बैग लेकर 27 सितंबर को घर से निकल गई।
पांच अक्तूबर की दोपहर वह दोबारा उनकी गैरमौजूदगी में उसके आवास पहुंचीं और बच्चों के सामने बचा सामान भी ले गई। उन्होंने 21 अक्तूबर को पुत्र के मुंडन पर जेवरात निकाले तो डेढ़ तोला सोने की नथ भी गायब थी। हेमलता पर शक जता पीड़िता ने कोतवाल अरुण कुमार को तहरीर दी। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 381 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें