फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन परत का क्षरण चिंताजनक : प्रो. रावत

Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 23एएल18पी-जीआईसी हवालबाग  में आयोजित विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला में पुरस्कारों के सा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यालय और उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू कॉस्ट) की ओर से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रो. जेएस रावत ने ओजोन परत के क्षरण पर चिंता जताई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रो. रावत ने कहा कि प्रदूषण से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है जो पर्यावरण की दृष्टि से चिंता का विषय है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जंगलों का विकास जरूरी है। कहा कि इससे जल स्रोतों का भी संरक्षण होगा। इस दौरान हुई जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में आरती बिष्ट, कमला तिवारी, दिव्यांशा साह, सीनियर वर्ग में गीतांजलि कांडपाल, विभा बजेली, रक्षिता नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में यशवर्धन भाकुनी को पहला, भावना नेगी को दूसरा, प्रियंका बिष्ट को तीसरा स्थान मिला।
सीनियर वर्ग में दीपक बिष्ट पहले, विद्या पिलख्वाल दूसरे, बरखा आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी नेगी, कोमल कनवाल, शनी राजोरिया, सीनियर वर्ग में अंकन मंडल, प्रियंका आर्या, तनु बिष्ट को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। नवनीत कुमार पांडे, डॉ. हेम तिवारी, डॉ. दीप जोशी, अनुज उपाध्याय, डॉ. प्रदीप सलाल, हिमांती टम्टा निर्णायक रहीं।
विज्ञापन

यहां विशिष्ट अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. जीसी साह, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. श्याम नाथ, कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल नयाल, डॉ. राजेश राठौर, विनोद राठौर, पीटीए अध्यक्ष गंगा मेहरा, टीडी भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें