फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अग्निवीर बनने के लिए यूएस नगर के युवाओं ने बहाया पसीना

Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारतीय सेना को हिस्सा बनने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन ऊधमसिंह नगर के युवाओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मैदान के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगने लगीं। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 1.6 किलोमीटर दौड़ से हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की लंबाई, सीना और वजन मापा गया। इसके बाद उन्हें नौ फीट गड्ढा कूद, बैलेंसिंग और अन्य शारीरिक परीक्षा से होकर गुजरना पड़ा।
दूसरे दिन की भर्ती रैली का शुभारंभ कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने झंडी दिखाकर किया। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए रानीखेत में पहली बार कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस ने युवाओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। भर्ती में शामिल होने यहां पहुंच रहे युवाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी और पुलिस बल पर है, जबकि भोजन और आवास की व्यवस्था स्थानीय महिला समूहों ने संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें