तहसील मुख्यालय पर स्थापित एकमात्र स्टेट बैंक का एटीएम तकनीकी खराबी आने से पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। जिस वजह से स्थानीय ग्राहकों और यात्रियों को बिना पैसा निकाले ही एटीएम से वापस लौटना पड़ रहा है। एटीएम खराब रहने से लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर शाखा प्रबंधक का कहना है कि शीघ्र एटीएम को चालू करने की व्यवस्था की जा रही है।