एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के योग शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण चिकित्सा कार्यशाला के समापन पर प्राण चिकित्सा विशेषज्ञ डा. शैली ने उच्च स्तरीय प्राणी हीलिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न रंगों के माध्यम से ऊर्जा को नियंत्रित करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि भौतिक शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को परिवर्तित कर सकारात्मक ऊर्जा में बदला जा सकता है।
योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुनील गोस्वामी, सह संयोजक रजनीश जोशी, सुनील गोस्वामी, कृष्ण चंद्र तिवारी, सुरेंद्र कुमार, ममता नयाल, हेमलता अवस्थी ने विचार रखे। कार्यशाला में संदीप नयाल, पवन जोशी, कमल जोशी, पंकज भगत, नेहा पांडे, दिया रावत, किरन कनवाल, पूजा सांगा, नीमा बोरा, भावना कबड़वाल, गीतांजलि भट्ट, पवन कांडपाल, अमित गोस्वामी मौजूद थे।