फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हवा- हवाई बेहतरी के दावे, 286 प्राथमिक स्कूल एकल शिक्षक के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे हवा- हवाई साबित हो रहे हैं। जिले में 286 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे हैं। एक शिक्षक के हवाले पांच कक्षाएं होने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा की नींव कमजोर हो रही है। इन स्कूलों में 13352 बच्चों का भविष्य दांव में लगा है।
अल्मोड़ा जिले में 1196 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से 286 ऐसे हैं जहां एक-एक ही शिक्षक तैनात हैं। कक्षा एक से पांच तक के कक्षाओं को इकलौते गुरूजी पढ़ा रहे हैँ। ऐेसे में शिक्षा की गुणवत्ता क्या होगी इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है। एक साथ पांच कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा संभाले इकलौते गुरुजी के लिए समय पर कोर्स पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। शिक्षा व्यवस्था की हालत को देखकर अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। शिक्षा विभाग छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासों में जुटा है, लेकिन इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र संख्या बढ़ नहीं पा रही है। जिले में एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित होने वाले स्कूलों संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी और छात्र संख्या घट रही है। संवाद
विज्ञापन


बच्चों का नहीं दे पाते पूरा ध्यान शिक्षक
विद्यालयों में एकल शिक्षक की तैनाती होने के कारण शिक्षक बच्चों का पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। हर कक्षा के बच्चों का मानसिक स्तर अलग-अलग रहता है। उनकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में जब एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ा रहा हो, तो प्रत्येक छात्र को उसकी आवश्यकता के अनुसार मदद मिलना संभव नहीं हो पाता है। संवाद
वैकल्पिक व्यवस्था नहीं पढ़ाई ठप
जिले में एकल शिक्षक प्रणाली के कारण बच्चों की पढ़ाई पहले ही प्रभावित हो रही है। शिक्षकों को विभागीय बैठक में भी भाग लेना होता है। कई बार बच्चों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाती है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो जाती है। संवाद
विज्ञापन

-
एकल शिक्षक वाले विद्यालयों की संख्या
विकासखंड विद्यालयों की संख्या
भैंसियाछाना 16
भिकियासैंण 26
चौखुटिया 19
धौलादेवी 56
द्वाराहाट 17
हवालबाग 16
लमगड़ा 32
सल्ट 15
स्याल्दे 54
ताकुला 15
ताड़ीखेत 20


वर्जन :-
वर्तमान में 241 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। एकल विद्यालय में तैनात शिक्षक के विभागीय मीटिंग में जाने पर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए आस-पास के विद्यालयों से शिक्षक की व्यवस्था की जाती है। - अत्रेश सयाना, सीईओ, अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें