फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला पेड़ से गिरी, घायल

Mon, 03 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बेस अस्पताल में घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भैंसियाछाना विकासखंड के बिलवाल गांव निवासी बिंदी देवी (28) सोमवार की सुबह पास ही के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। पेड़ पर पत्ती तोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेस अस्पताल में डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से परिजनों में आक्रोश नजर आया। घायल महिला के पति मनोज सिंह ने बताया कि यहां पहुंचने पर उन्हें घायल को आपातकालीन कक्ष तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिली। मेडिकल काॅलेज होने के बाद भी मरीजों को यहां से रेफर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें