फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल स्पर्धा में विजेता को मिलेंगे 1.15 लाख

Tue, 04 Aug 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत खेल मैदान में 30 अगस्त से राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रहे स्व. चंदन राम दास की स्मृति में कराई जा रही है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को एक लाख 15 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैच कमिश्नर किशन सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर हुई बैठक में क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र साह, मैनेजर रमेश तिवारी, मीडिया प्रभारी महेश पंत, सहसचिव धनीराम मेहता, उपमैनेजर जीवन जोशी और उद्घोषक आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें