फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीणों ने बैठक में सीसी मार्ग, बिजली, पेयजल सहित कई समस्याएं रखीं

Mon, 22 Dec 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोडा)। ग्राम पंचायत घन्याल में सोमवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम प्रधान हरीश सिंह की अध्यक्षता में हुई। ग्रामीणों ने बैठक में सीसी मार्ग, बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह नेगी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ब्रज मोहन पवार, कृषि विभाग के नंदन सिंह रावत, घनश्याम सिंह बंगारी, हेमा बिष्ट और पुष्कर गिरि सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें