फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठागाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने अल्मोड़ा-बेरीनाग मार्ग में लगाया दो घंटे जाम

विज्ञापन
अल्मोड़ा-बेरीनाग मोटर मार्ग में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत रीठागाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अल्मोड़ा-बेरीनाग मोटर मार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण लगभग दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे। बाद में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। उसके बाद जाम खोलकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

रीठागाड़ संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कनारीछीना अस्पताल भवन का शीघ्र निर्माण करने, काफलीगैर कनारीछीना मोटर मार्ग को कनारीछीना तक लिंक करने, जमराड़ी में महाविद्यालय खोले जाने, जीआईसी नौगांव में प्रवक्ताओं और चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को शीघ्र भरने, जौलाबांज से थिकलना तक सड़क बनाने, रीठागाड़ में गैस गोदाम खोले जाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह दस बजे कनारीछीना में अल्मोड़ा-बेरीनाग मोटर मार्ग में अवरोध खड़े करके जाम लगा दिया।
इस मौके पर हुई सभा में समिति के सचिव गोपाल राम ने कहा कि शासन-प्रशासन ग्रामीणों की मांग की अनदेखी कर रहा है। कई बार शासन को पत्राचार के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन मौन बैठा है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन को जगाने के लिए ग्रामीणों को चक्काजाम करने को मजबूर होना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने के बाद प्रात: करीब 11.30 पर तहसीलदार अल्मोड़ा संजय कुमार कोहली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 12 बजे जाम खोला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि है मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर कानूनगो कुंदन सिंह नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश आर्या, पंकज सिंह, गिरीश जोशी, सुरेश नैनवाल, दिवान सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर रीठागाड़ संघर्ष समिति के संस्थापक दान सिंह नेगी, हयात सिंह राणा, गोपाल राम, सूरज कुमार, हेमा भट्ट, गीता चम्याल, राजेश बिष्ट, जगत सिंह, कमल भट्ट, हीरा देवी, धन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें