फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौड़ा गांव पहुंची जंगल की आग

Thu, 23 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
गुलड़िया क्रय केंद्र पर गन्ना से भरे ट्रक में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगल की आग गुरुवार की दोपहर यहां ताड़ीखेत के तौड़ा गांव की आबादी तक जा पहुंची। घटना में ग्रामीणों के 10 घास के लूटे राख हो गए। भयानक लपटों ने एक पुराने खाली मकान को भी जद में ले लिया। ग्रामीणों, अग्निशमन और वन कर्मियों की मशक्कत से बमुश्किल आग काबू में आ सकी।
विज्ञापन


ताड़ीखेत के तौड़ा गांव में अपराह्न जंगल की आग अचानक आबादी तक आ पहुंची। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। जिसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ हो पाता इससे पहले ही आग की लपटों ने हरीश राम के पुराने बंद भवन को अपनी जद में ले लिया।

दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि भवन स्वामी परिवार सहित काशीपुर में रहते हैं। घटना में गिरीश चंद्र के छह, मोहन राम के तीन, मदन राम का एक घास का लूटा जल गया। सूचना के बाद रानीखेत से अग्निशमन दल, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गांव सड़क से एक किमी दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड का वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


हालांकि फायर कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। वन कर्मी और ग्रामीण मुस्तैदी से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन घास के लूटे और मकान को नहीं बचा पाए। इधर रेंजर उमेश पांडे ने बताया कि आग नाप जंगल में लगी थी, हवा के चलते वह आबादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें