फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध डेयरी का वाहन रामगंगा नदी में गिरा, चालक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचल दुग्ध डेयरी के कैंटर के सड़क से 30 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाला, जबकि परिचालक ने किसी तरह जान बचा ली। परिचालक को घायल अवस्था में सीेएचसी चौखुटिया में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आंचल दुग्ध का कैंटर संख्या यूके 04-सीेए-3920 जेठुआ स्थित अवशीतन केंद्र से दूध लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चौखुटिया मासी के बीच नतलिया में कैंटर सड़क से 30 फीट नीचे गिरकर रामगंगा नदी में डूब गया। कैंटर में चालक और परिचालक सवार थे। जिसमें चालक वीरेंद्र सिंह नेगी (26) निवासी स्यालीधार अल्मोड़ा की डूबने की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद चालक के शव को खोजने में लगे रहे। बाद में चालक का शव नदी में भंवर में फंस गया। जिसे स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाला। घटना स्थल पर अधिक गहराई के साथ ही पानी का तेज बहाव होने के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अल्मोड़ा से घटना स्थल पर पहुंचे।

कैंटर के साथ डूबा परिचालक कल्याण सिंह (23) पुत्र शेर सिंह निवासी पालड़ी (धौलादेवी) वाहन का दरवाजा खोलने के बाद किसी तरह बाहर निकल आया। बाद में घायल परिचालक को सीएसची में भर्ती किया। चिकित्सक डा. अमजद खान ने घायल की परिचालक की हालत खतरे से बाहर बताई है। घायल परिचालक के हाथ में छह टांके लगे हैं। घटना करीब डेढ़ बजे हुई। चालक का शव तीन घंटे बाद बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें