वृद्ध जागेश्वर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मंजिला पौराणिक गुफा की अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से स्थानीय लोग धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए इसे संवारने की मांग कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृद्ध जागेश्वर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मंजिला पौराणिक गुफा की अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से स्थानीय लोग धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए इसे संवारने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग से गुफा को संवारने की मांग की है।
विज्ञापन
बताते हैं कि तीन मंजिला पौराणिक गुफा में श्री श्री 108 सीताराम बाबा महाराज ने सिद्धि प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कई स्थानों पर हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। गुफा के रास्ते बदहाल होने और जर्जर रास्तों से आज यहां कोई भी नहीं जा पा रहा है। बताते हैं कि जब तक गुफा के रास्ते ठीक थे तब वहां अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था। वर्तमान में गुफा के आसपास झाड़ियों उगी हैं। लोगों ने तीन मंजिला गुफा के सौंदर्यीकरण की मांग की है।
मंदिर के पास गुफा में कई संतों ने साधना कर सिद्धियां प्राप्त की थीं। इन गुफाओं पर की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है। इसका जीर्णोद्धार किया जाए तो दोबारा वृद्ध जागेश्वर अपने स्वरूप में लौट सकता है। - नंदा बल्लभ भट्ट, पुजारी जागेश्वर मंदिर