फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंटर कालेज में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू

Fri, 27 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हो गया है। उद्घाटन करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। उन्होंने वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए वैज्ञानिक नजरिया भी विकसित करने का आह्वान किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य वीके सिंह ने की। संस्था के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है। इस तरह की कार्यशालाओं से ही बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास होगा।

डा. अनिल जोशी, डा. अजय कुमार, जितेंद्र भटनागर, मनमोहन श्रीवास्तव, केके राय, योगेश भट्ट, डा. बसंती भट्ट, दर्शन लाल बवेजा आदि ने अलग अलग विज्ञान से संबंधित विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक ज्योति शाह मिश्रा, प्रधानाचार्य सुनील मसीह, शिक्षक हेमंत अग्रवाल आदि भी कार्यशाला को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। संचालन संजय दास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें