फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग का कार्य पूरा

Fri, 06 Nov 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां गिरने से बार-बार बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति की समस्या से अब काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत विभाग की ओर से विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग (छंटाई) का कार्य पूरा करा लिया गया है। विभाग ने स्थानीय स्तर पर मिली मांग के अनुरूप जंगलों में विद्युत लाइनों के आसपास फैली और लाइनों के संपर्क में आने की आशंका वाली टहनियों को हटाया है। इससे तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिरने से होने वाले फॉल्ट में कमी आएगी। एसडीओ आयुष चौहान ने कहा कि विभाग की ओर से मांग के अनुरूप लॉपिंग का कार्य कराया गया है। इससे पेड़ों की टहनियों के कारण विद्युत लाइनों में आने वाले फॉल्ट की समस्या काफी हद तक कम होगी और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें