फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धनतेरस पर कुबेर मंदिर में पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि के लिए किया हवन-यज्ञ

Fri, 06 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में कुबेर मंदिर में पूजा अर्चना करते पुजारी।
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धनतेरस के पावन पर्व पर जागेश्वर धाम स्थित भगवान कुबेर मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। मंदिर के पुजारी आचार्य लोकेश भट्ट और हिमांशु भट्ट सुबह से ही भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। वहीं आचार्य गोकुल, आचार्य विनोद, आचार्य दीपक और आचार्य हरीश भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने विधि-विधान से कुबेर पूजन, रुद्राभिषेक और हवन-यज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और वैभव बना रहता है। वहीं भगवान धन्वंतरि की पूजा आरोग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए की जाती है। दीपावली पर्व की शुरुआत के रूप में मनाए जाने वाले धनतेरस पर लोग घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाते हैं। साथ ही सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। कुबेर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें