फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट महोत्सव में दी मनमोहक प्रस्तुति

Tue, 08 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट महोत्सव में दी मनमोहक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण बूगी-वूगी डांस का फाइनल रहा। सीनियर वर्ग में अजय कुमार, जूनियर वर्ग में पद्मा उपाध्याय और सब जूनियर वर्ग में छवि बिष्ट ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इससे पूर्व लोक गायिक माया उपाध्याय, पप्पू कार्की ने शानदार कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों ने सभी का आभार जताया है। समापन समारोह पर बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता का फाइनल हुआ।

प्रतिभागियों ने शानदार प्रतिभा दिखाते हुए वाहवाही बटोरी। सीनियर वर्ग में अजय कुमार पहले, पवन कुमार दूसरे और स्नेहा शाह तीसरे, जूनियर वर्ग में पद्मा उपाध्याय पहले, नीलम खाती दूसरे और आस्था पांडे तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में छवि बिष्ट ने पहला, जितेंद्र कुमार ने दूसरा और कनिष्का कन्नौज्जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक गायिका माया उपाध्याय, पप्पू कार्की सहित मल्लिका ग्रुप के कलाकारों ने लोक गीतों के माध्यम से समां बांध दिया।

समापन समारोह में दूर दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजन समिति द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति ने कार्यक्रम की सफलता प्रसन्नता जताई। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें