फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी दयूनाथल के छात्र- छात्राओं को पानी तक नहीं नसीब

Mon, 19 Jan 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जीआईसी दयूनाथल बीते कई वर्षों से पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इन हालात में बच्चे खुल में शौच करने को मजबूर हैं। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय में पेयजल की समस्या को लेकर विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग में शिकायतें दर्ज की। यहां तक कि वह सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। न्याय पंचायत अंडोली के गुरड़ाबांज इंटर कॉलेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को फौरान कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जल निगम के एई दीप चंद ने आश्वासन दिया की जल्द विद्यालय में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहां विद्यालय समिति के सदस्य गोविंद सिंह रौतेला, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें