रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की कक्षा सात की छात्र ऐश्वर्य शर्मा ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 39 वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर क्योरूगी ताइक्वोंडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने ऐश्वर्य को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है। प्रधानाचार्य ने ऐश्वर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। ऐश्वर्य को काव्य तलरेजा, पूरन सिंह, बृजेश जोशी, हेम पंत, सेम स्मिथ आदि ने बधाई दी है।