फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सपनों का राज्य बनाएंगे : पुष्पेश

Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कांग्रेस और भाजपा को उत्तराखंड विरोधी बताते हुए कहा कि दोनों दल प्रदेश को लूटते रहे हैं। बोले, शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण हो, इसके लिए हर उत्तराखंडी को फिर एक नए संघर्ष को कमर कसनी होगी।
विज्ञापन


यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा 24 जुलाई तक अभियान पूरा करना है। उन्होंने टिहरी झील का नाम श्रीदेव सुमन के नाम पर रखने की मांग को लेकर 25 जुलाई को अल्मोड़ा में होने वाले प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं से पहुंचने को कहा। 23 जुलाई को चौखुटिया तथा 24 जुलाई को द्वाराहाट में नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी तथा संचालन धीरज तिवारी व नरेंद्र मेहरा ने किया। बैठक को जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार, गजेंद्र नेगी, कांता रावत, गुड्डी देवी, गजेद्र बिष्ट, बालम सिंह बसंत उपाध्याय, राजीव कांडपाल, आनंद किरौला, प्रेमसिंह अटवाल, प्रेम मेहरा, रमेश अधिकारी, गणेश जोशी, सूरज कुमयां, भुवन जोशी, बालम किरौला व मोहन मेहरा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें