फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में प्रदेश सरकार पीछे नहीं रहेगी : रेखा

Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल के दुगौड़ा, बिष्ट कोटुली और गोंडली-चमना गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर कई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

इस दौरान रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और कृषि सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस और वास्तविक काम किए जा रहे हैं। दुगौड़ा गांव में लोगों की मांग पर मंत्री ने धुणी में टीन शेड के लिए तीन लाख, सड़क निर्माण के लिए दो लाख, भंडार कक्ष के लिए एक लाख, सीसी रोड के लिए डेढ़ लाख और दुगौडाकोट स्थित हरज्यू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
बिष्ट कोटुली गांव में खेतों की सुरक्षा को लेकर महिलाओं की मांग पर तारबाड़ निर्माण के लिए छह लाख रुपये और प्राथमिक विद्यालय तक मार्ग निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए। रेखा आर्या ने मौके पर पेयजल और हैंडपंप से जुड़ी समस्याएं सुनीं और समाधान कराया।
विज्ञापन

गोंडली-चमना गांव में फसल की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने तारबाड़ निर्माण के लिए चार लाख रुपये और गांव के विद्यालय तक मार्ग निर्माण के लिए दो लाख रुपये की स्वीकृति दी। गांवों को जोड़ने वाले 18 किमी मार्ग की मरम्मत के लिए शासन स्तर पर वित्तीय स्वीकृति दिलाने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें