नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एकता शिविर में भागीदारी कर दर्पण समिति के कलाकारों का दल अल्मोड़ा लौट आया है। शानदार प्रस्तुति के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दल के कलाकारों को सम्मानित किया।
समिति की निदेशक विभू कृष्णा ने बताया कि 20 सदस्यीय दल ने देहरादून में कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा महिला हिंसा विषय पर अभिषेक मंदोला द्वारा लिखित नाटिका ‘क्या है मेरी पहचान’ का मंचन किया।
विभू कृष्णा ने बताया कि कार्यक्रम में 10 राज्यों के 250 कलाकारों ने भाग लिया। शानदार प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दर्पण समिति के कलाकारों को पुरस्कार दिया। देहरादून में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले दर्पण समिति के दल में नीरज सिंह पांगती, आकाश थापा, धीरेंद्र रावत, अर्जुन, अजय, प्रदीप, ममता, नीतिका, विनीता, कविता, पूजा, शुभम, विक्की आदि शामिल थे।