फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 28 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत गढ़सेर की महिलाएं नशाखोरी के खिलाफ एकजुट होने लगी हैं। महिलाओं ने शराब पीने वालों का सार्वजनिक बहिष्कार करने समेत शराबी या उसके परिजनों से पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूलने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से गांव की महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान है। इसलिए नशाखोरी रोकने के लिए महिलाओं को एकता दिखानी होगी। शराबियों को चिन्हित करने के लिए टीम गठित की गई। टीम रोजाना संदिग्ध शराबियों को चिन्हित करेगी। गांव में कोई भी व्यक्ति शराब पीते मिला तो ग्राम पंचायत उसका सामाजिक बहिष्कार करेगी। पंचायत शराबी या उसके परिजनों से 500 रुपए का जुर्माना वसूलेगी। पुलिस बुलाकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। ग्राम प्रधान बताया कि शराबियों से मिलने वाले जुर्माने की राशि को गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान नवीन ममगई ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। बैठक में निर्मला ममगई, लक्ष्मी, गीता, पानुली, गंगा, संतोषी, सीता, जानकी भट्ट, नीमा, पार्वती, कविता, नीमा, पार्वती, मोहनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

28जीआरडी 3पी.. शराब बंदी बैठक में मौजूद गरुड़ के गढ़सेर गांव की महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें