फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान के आश्वासन के बाद नैनी में चल रहा धरना स्थगित

विज्ञापन
अल्मोड़ा के नैनी में आंदोलनकारी को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराते विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघ - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैंक की शाखा खोलने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नैनी चौगर्खा विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों का नैनी में आठ दिनों से चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया है। आंदोलनकारियों के रूख को देखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान शनिवार को आंदोलन स्थल पर उनसे वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि 27 जनवरी से नैनी चौगर्खा में सहकारी बैंक के माध्यम से अकाउंट खोलने का काम शुरू हो जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज नैनी में प्रधानाचार्य, शिक्षकों के खाली पदों पर अगले सत्र में नियुक्ति कराने के निर्देश जिला शिक्षाधिकारी क दिए। आईटीआई संचालित करने के संबंध में अगले सत्र जून-जुलाई से भारत कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। इससे पहले चौहान ने धरने पर बैठे चंदन सिंह खनी, हरीश बनौला, आनंद अंडोला, बसंत भट्ट, सूरज सिंह, चंदन सिंह को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भैंसियाछाना राजेंद्र सिंह राणा, मंडल महामंत्री मंगल सिंह, उप जिलाधिकारी भनोली मोनिका, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, खंड शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना चंदन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी माधव सिंह बिष्ट, समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह खनी, सचिव खुशाल सिंह खनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें