फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देश मेरा रंगीला.. गीत से गायक ने मचाया धमाल

Thu, 06 Nov 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से मल्ला महल में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव के अंतिम दिन पंजाब की संस्कृति की छटा बिखरी। स्टार नाइट पंजाबी गायक कर्मराज एंड पार्टी के नाम रही। पंजाबी गीतों से उन्होंने समा बांध दिया।
विज्ञापन

पंजाब के मशहूर गायक करमराज कर्मा ने देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला..., कमली यार...,आई रेल गाड़ी... चीते सूट पे... गीतों की प्रस्तुति दी तो दर्शक दीर्घा में लोग अपनी जगह झूमने लगे। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है। इस तरह के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक विरासत और मजबूत होगी।
महोत्सव में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, गोपाल सिंह चौहान, पूरन सिंह बिष्ट रहे। समिति की ओर से सभी सहयोगियों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी का आभार जताया। वहां प्रकाश बिष्ट, शुभम रौतेला, मयंक रौतेला, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें