फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपीकेएस के वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत को फेलो पुरस्कार

Mon, 20 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डा. लक्ष्मीकांत को फेलो पुरस्कार से सम्मानित करते फसल विज्ञान के उप महानिदेशक जेएस संधू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वीपीकेएस संस्थान के वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत को गेहूं और जौ प्रजनन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फेलो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बीते दिनों प्रतिष्ठित संस्थान जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग नई दिल्ली के जुबली समारोह में फसल विज्ञान के उप महानिदेशक जेएस संधू द्वारा दिया गया। संस्थान के निदेशक और वैज्ञानिकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। 
विज्ञापन


 वीपीकेएस में फसल सुधार के प्रभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांत ने उत्तर पहाड़ी क्षेत्र के लिए उपयुक्त उच्च उत्पादकता के लिए रस्ट प्रतिरोधी गेहूं की प्रजाति के विकास में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में बोई गई वर्षा आधारित स्थितियों के लिए उपयुक्त उच्च उपज रोग प्रतिरोधी किस्मों जौ के विकास में कार्य किया है।

डा. लक्ष्मीकांत के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 39 शोध लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। बीते दिनों जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग नई दिल्ली द्वारा पूर्व सचिव कृषि अनुसंधान डा. आरएस परोदा, योजना आयोग के पूर्व सदस्य और महानिदेशक आईसीएआर डा. वीएल चोपड़ा, पूर्व निदेशक आईएआरआई डा. आरबी सिंह आदि की मौजूदगी में  डा. लक्ष्मीकांत को फसल विज्ञान के उप महानिदेशक जेएस संधू द्वारा फेलो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इधर संस्थान के वैज्ञानिकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें