फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्रों की ड्रेस फाड़ने की विद्यालय जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, अब हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में शिक्षिका की ओर से पांच छात्रों की यूनिफॉर्म ब्लेड और चाकू से फाड़ने, उनके बाल काटने, कॉपियों के पन्ने फाड़ने के मामले में जांच समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। विद्यालय स्तर पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट को सौंप दी है। हालांकि इस रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने बताया कि इसी प्रकरण में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर विभागीय स्तर पर एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी स्याल्दे कर रहे हैं। यह समिति पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर रही है। उसकी अंतिम रिपोर्ट सीईओ अल्मोड़ा को भेजी जाएगी। आगे की विभागीय कार्रवाई उसी रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
बीते बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में भूगोल विषय की प्रवक्ता पर आरोप लगा था कि उन्होंने पांच छात्रों की यूनिफॉर्म ब्लेड और चाकू से फाड़ दी, उनके बाल काट दिए तथा दो छात्रों की कॉपियों के पन्ने भी फाड़ दिए। घटना के बाद अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम और थानाध्यक्ष सल्ट को भी पत्र देकर मामले में जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति के सभी सदस्य अपने-अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। सभी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद समेकित जांच प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा। - वंदना रौतेला, खंड शिक्षा अधिकारी, स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें