फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कर्मी के घर में दो संदिग्धों के घुसने से हंगामा

Tue, 26 Jun 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आरोपियों के साथ थाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सोमवार रात नियाजगंज निवासी एक व्यक्ति के घर में दो संदिग्ध लोगों के घुसने से भारी हंगामा हो गया। घर के लोगों ने आरोप लगाया कि घुसने वाले दोनों संदिग्धों ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस जब दोनों आरोपियों को थाने ले गई तो रात में काफी संख्या में लोग भी थाने पहुंच गये। देर रात 12 बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नियाजगंज निवासी आरटीओ कार्यालय में कार्यरत वसीम अहमद ने आरोप लगाया कि सोमवार देर शाम वह जब नमाज के लिए मस्जिद गए हुए थे इसी दौरान दो व्यक्ति उनके घर में घुस गए और उन्होंने घर में मौजूद उनकी मां और पत्नी के साथ बदसलूकी, गालीगलौच और मारपीट की। आवाज सुनकर इस दौरान मोहल्ले के लोग भी वसीम अहमद के घर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में काफी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

घर के सदस्यों और लोगों की भीड़ ने इस दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस के आने तक वहीं बैठाए रखा। बाद में पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। थाने में भी देर रात तक हंगामा हुआ और भीड़ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रात 12 बजे कोतवाली पुलिस ने कोसी निवासी मोहन सिंह ठठोला और विरेंद्र सिंह कार्की पुत्र निवासी अफसर कालोनी के खिलाफ धारा 323, 504, 506,452 और 354 बी के तहत मामला दर्ज किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच  की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें