फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेगा हर गांव : कुंजवाल

Sun, 10 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल भागांदेवली में रविवार को आभार रैली हुई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए मंजूर किए। कहा कि विधानसभा क्षेत्र का हर गांव सड़क से जुड़ेगा।
विज्ञापन


रैली में कुंजवाल ने कहा कि राज्य में दो दलों को सरकार चलाने का मौका मिला है। दोनों ही सरकारों के कार्यों का मूल्यांकन कर जनता खुद फैसला करे और काम करने वाले दल के साथ जुड़े। कुंजवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में दो दलों को सरकार चलाने का मौका मिला है। दोनों सरकारों की नीतियों और विकास कार्यों का मूल्यांकन कर लोग काम करने वाले दल से जुडे़ं।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकारों ने कई योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ उठाकर ग्रामीण आगे बढ़ें। उन्होंने केंद्र से राज्य का खाद्यान्न, केरोसिन कोटा घटाने, फसलों के नुकसान के लिए किसानों को बजट न देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके बावजूद कहा कि विधानसभा क्षेत्र में यातायात सुविधा से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा।  भांगादेवली स्कूल में मैदान निर्माण, गांव के विकास को विधायक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने पहाड़पानी से पहुंचे शिष्टमंडल को क्षेत्र में सड़कें बनवाने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कुंजवाल के प्रयास से हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए उनकी सराहना की। रैली में मेरगांव, नाटाडोल, मोरी, बरगला आदि गांवों के ग्रामीणों ने भागीदारी की। बाराही लोक कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधान शिवराम आर्या ने अध्यक्षता, संचालन देव सिंह बिष्ट ने किया। वहां प्रधान हेमा रावत, नवीन जोशी, दीवान सतवाल, रमेश मेलकानी, जिला पंचायत सदस्य नंदी देवी, दलीप सिंह, देवकी नंदन, देवेंद्र धौनी, लाल सिंह, कुंवर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें