फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण का द्योना गांव जुड़ा सड़क मार्ग से 

Sun, 26 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सड़क से जुड़ा गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण विकासखंड का सुदूरवर्ती द्योना गांव मोटर मार्ग से जुड़ गया है। मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत इस सड़क का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल और भाजपा नेता प्रमोद नैनवाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मार्ग के अभाव में उन्हें कई किमी पैदल यात्रा तय करनी पड़ रही थी। यह सड़क भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग से लिंक की गई है।

इस दौरान बीओ पीआरडी आरसी पंत, प्रधान पुष्पा देवी, बीडीसी सदस्य हरीश मावड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री नवीन जोशी, मनोज जोशी, संतोष असनौड़ा, दिनेश घुघत्याल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें