फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता का रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में चयन

Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के त्यूनरा निवासी कविता जोशी का चयन रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में टेक्निकल टीम लीडर के पद पर हुआ है। गत दिनों उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व उन्होंने टीसीएस, एचसीएल और आईबीएम कंपनियों में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम किया है। रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में काम करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन

यहां त्यूनरा निवासी सतीश चंद्र जोशी और पुष्पा जोशी की पुत्री कविता जोशी बचपन से ही मेधावी रही है। कविता ने एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा से हाईस्कूल, जीजीआईसी से इंटर और एसएसजे परिसर से बीएससी सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद वनस्थली विद्यापीठ से एमसीए प्रथम श्रेणी में पास किया। कैंपस प्लेसमेंट में उनका चयन टीसीएस में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर हुआ। दो साल टीसीएस में काम करने के बाद उन्होंने आईबीएम ज्वाइन किया। आईबीएम ने दो साल के लिए कविता को आस्ट्रेलिया भेजा। दो साल काम करने के बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया में ही एचसीएल ज्वाइन कर ली। गत दिनों उनका चयन रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में टेक्निकल टीम लीडर के पद पर हुआ है। कविता ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उच्च शिक्षा के लिए वर्ष 2004 में उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली थी। कविता के पिता सतीश चंद्र जोशी यहां फोटो स्टुडियो चलाते हैं जबकि माता पुष्पा जोशी गृहिणी है। छोटा भाई हर्षित गुड़गांव में कॉल सेंटर चलाता है। सतीश जोशी ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया में काम करने वाली कविता पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें