फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर

Sat, 04 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से घाटी वाले इलाकों में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सोमेश्वर, चौखुटिया, बमनस्वाल क्षेत्र की आरा घाटी, सेराघाट आदि इलाकों में कई जगह गेहूं की खड़ी फसल ढह गई है। वहीं कुछ समय पहले बोया आलू बीज जमीन के भीतर ही सड़ने लगा है। बारिश से सब्जियों की बुआई भी प्रभावित हो गई है। आड़ू, खुबानी, नाशपाती, आम आदि की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन



सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच गेहूं की तैयार फसल को धूप की जरूरत है लेकिन बारिश से खड़ी फसल ढह गई है और दाने काले हो गए हैं। उपराऊं में खेतों में बोया गया धान का बीज भी सड़ने लगा है। करीब एक महीने पहले लगाया गया आलू बीज भी सड़ने लगा है। मिर्च, शिमला मिर्च, ककड़ी, लौकी, तुरई, बीन आदि सब्जियों की बुआई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें