फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुकी है उत्तराखंड जनता: हेमा

Sat, 11 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हेमा मालिनी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा नेत्री सिने अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भय और भ्रष्टाचार के कुशासन से तंग आ चुकी है। भाजपा की सरकार आने पर जनता को इससे मुक्ति मिल जाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना के समर्थन में सल्ट विधानसभा सीट के पोखरी में हुई जनसभा में उन्होंने साफ और स्वच्छ शासन के लिए भाजपा प्रत्याशी जीना को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेजी से विकास किया है। बेरोजगारी दूर करने को प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए कई रोजगारपरक योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस सरकार का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार बनने पर जनता को इससे मुक्ति मिल जाएगी। 

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मानिला को उत्तराखंड के पर्यटन नक्शे में स्थान दिलाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य रुकवाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस शासन में क्षेत्र में शराब तस्करी और भूमाफिया का बोलबाला रहा। संचालन नरेंद्र भंडारी ने किया। सभा में भाजपा के प्रदेश पार्षद प्रताप रावत, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, देवी दत्त शर्मा, दीपक शर्मा, श्याम बोरा, महेंद्र चौधरी, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें