फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में आंदोलनकारियों ने काले झंडे के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और उपजिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग के लिए रामगंगा आरती घाट पर चल रहा आमरण अनशन 40 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हम अपना अधिकार मांगते के नारे लगाए। उन्होंने रामगंगा आरती घाट पर सरकार को प्रतीकात्मक रूप से कला झंडा दिखाया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। कहा कि चौखुटिया उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर सरकार की चुप्पी शासन प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक है। चौखुटिया विकासखंड के उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। अस्पताल में वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन सहित पैरा मेडिकल स्टाफ के पद रिक्त हैं। इससे मरीजों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अल्मोड़ा, रानीखेत या हल्द्वानी का सफर करना पड़ रहा है।
सरकार केवल आश्वासन देती रही हैं। अस्पताल में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं न होना शासन-प्रशासन की उदासीनता का प्रतीक है। ऑपरेशन स्वास्थ्य के मुख्य संयोजक भुवन सिंह कठायत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। सरकार इस अधिकार से जनता को वंचित नहीं कर सकती। यदि जल्द अस्पतालों में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन व्यापक रूप लेगा। आंदोलनकारी जगदीश ममगाईं ने कहा कि यह काला झंडा जनता की पीड़ा और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक है। जब तक उपजिला चिकित्सालय में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को आंदोलन स्थल पर जीवन नेगी, अशोक कुमार, जगत सिंह, किरन नेगी, महेंद्र सिंह, विपिन शर्मा सहित स्थानीय युवा और बुजुर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 एएलएम 07 पी- राम गंगा आरती घाट पर अनशन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें