फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मियों को ढाई घंटे तक बनाया बंधक

Fri, 09 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एसडीएम रजा अब्बास के साथ हुई वार्ता के बाद चिन्हीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारियों ने 15 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। इससे पहले आंदोलनकारियों ने तहसील का घेराव, तालाबंदी कर तहसील कर्मियों को ढाई घंटे तक बंधक बना लिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चौखुटिया के आंदोलनकारी भी समर्थन में यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य आंदोलनकारियों ने सुबह तहसील का घेराव किया और वहां ताले जड़ दिए, ढाई घंटे तक तहसील कर्मी बंधक रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, कई बार जेल भी गए, लेकिन चिन्हीकरण से उन्हें वंचित कर दिया गया, पूर्व में भी कई बार आंदोलन हुए, लेकिन आश्वासनों के माध्यम से शासन, प्रशासन ने गुमराह किया।

दोपहर साढ़े 12 बजे एसडीएम अब्बास पहुंचे। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों से वार्ता की, लंबी चली वार्ता में एसडीएम ने कहा कि 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय द्वाराहाट, चौखुटिया में चिन्हीकरण संबंधी पत्रावलियों का अध्ययन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति को सार्थक कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन 15 दिसंबर तक स्थगित कर दिया, कहा कि सार्थक कार्रवाई न होने पर फिर से धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। द्वाराहाट, चौखुटिया से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात था। इस दौरान तहसीलदार दामोदर पांडेय, चंदन नेगी, कैैलाश फुलारा, मनोज अधिकारी, दीपक राणा, गोपाल सिंह, कुंदन राम, मोहन सिंह रावत, धनी राम, मनोहर दत्त, मोहन चंद्र तिवारी, महेश त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें