फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव दो साल से फाइलों में कैद

Tue, 28 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव फाइलों में धूल फांक रहा है। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व एक करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिलने से युवाओं के चेहरों पर मायूसी है।
विज्ञापन

नगर के चौघानपाटा स्थित जिला पुस्तकालय में हर दिन 200 से अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंचते हैं।
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर आधुनिक सुविधा देने के लिए शिक्षा विभाग ने दो वर्ष पूर्व डिजिटल लाइब्रेरी का प्रस्ताव शासन को भेजा लेकिन एक करोड़ 64 लाख रुपये का यह प्रस्ताव फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका है। ऐसे में युवाओं का आधुनिक लाइब्रेरी में पढ़ने का सपना साकार नहीं हो सका है। ऐसे में युवा पुस्तकालय में रखी पुरानी किताबों में भविष्य तलाशने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें