फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा में उक्रांद का जुलूस

Sun, 04 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लमगड़ा (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
लमगड़ा में उक्रांद का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जलना से चायखान तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उक्रांद कार्यकर्ता जलना में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए चायखान तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


लमगड़ा में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लमगड़ा क्षेत्र के लोग सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल आदि कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग पलायन को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। उक्रांद नेता महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां हमेशा लोगों को छलती रही हैं।

उन्होंने आगामी चुनावों में इन दलों को सबक सिखाने का आह्वान किया। सभा को दीपक बिष्ट, गौरव सिंह, रतन सिंह, जगदीश सिंह, हिमांशु मेर, मोहन बिष्ट, दीपक जोशी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गणेश सिंह, राजेंद्र नैनवाल, दीवान सिंह, कुंदन सिंह, मदन सिंह नैनवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें