भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। युवा संगठन की ओर से थौलीपाली के ग्रामीणों ने भूमिया बाबा की मूर्ति की शोभा यात्रा निकालकर रामगंगा संगम में स्नान कराया। बाद में मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के साथ नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही तीन दिन तक चलने वाला धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गया है।
श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को थौलीपाली से भिकियासैंण रामगंगा तट तक 12 किमी पैदल चलकर भूमिया बाबा के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली। संगम पर हर हर गंगे की गूंज के साथ मूर्ति को स्नान कराया गया।
बाद में वापस गांव लौटकर नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की गई। शोभा यात्रा में डुंगर सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, विरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, गिरीश सिंह, भूपेश सिंह, गिरधर सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे।