फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षितों की नियुक्ति को जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए नियुक्त प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि जिले में प्राथमिक शिक्षकों के करीब साढ़े तीन सौ पद रिक्त हैं। शासन के निर्देश पर जल्द ही प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर डायट से प्रशिक्षण प्राप्त डीएलएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने के लिए विज्ञप्ति निकाली जानी है। उन्होंने बताया डायट से पिछले दो वर्षों मेें करीब 82 अभ्यर्थी डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
इधर प्राथमिक संवर्ग में बैकलॉग के प्राथमिक शिक्षकों के जिले में करीब 42 पद रिक्त हैं। जिनके लिए पूर्व में शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे थे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों की इन दिनों स्क्रूटनी की जा रही है। जल्द ही इन पदों को भरने की भी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें