अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पनुवानौला इकाई के व्यापारियों के साथ बैठक की। कस्बे के व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए व्यापारियों ने कूड़ेदान लगाने और कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने पनुवानौला में शिविर लगाकर व्यापारियों और प्रवासियों की कोरोना जांच कराने की भी मांग उठाई।
जिला पंचायत से टैक्स के अलावा संबंधित विभागों से बिजली, पानी के बिलों को माफ करने की गुहार लगाई गई।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत बाजार क्षेत्र में नालियों की मरम्मत कर सफाई की पुख्ता व्यवस्था करे। कोरोना महामारी के चलते जिन छोटे व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद करने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे व्यापारियों को सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराए।
व्यापारियों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करने की मांग उठाते हुए सभी व्यापारियों का सामूहिक बीमा करने की मांग की।
बैठक में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री कमल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्क्ष दिनेश मठपाल, रवि बनौला, पनुवानौला व्यापार मंडल अध्य्क्ष गोपाल मेहता, महामंत्री मनीष नेगी, दीपक सुयाल, मनोहर नेगी, अंकित बनौला, किरन विनवाल, जगदीश गैड़ा, पंकज सुयाल, कमल सुयाल, राहुल सुयाल, रव िनेगी आदि मौजूद थे।