फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से धारानौला में बढ़ रही है जाम की समस्या

विज्ञापन
अल्मोड़ा के धारानौला में सड़क किनारे बेतरकीब खड़े वाहन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में नगर के धारानौला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से चौपहिया वाहन स्वामी, दो पहिया वाहनों को सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े कर देते हैं। इससे यहां जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जाम लगने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के दौरान राहगीरों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है।
धारानौला से चंपावत, हल्द्वानी, बागेश्वर, बाड़ेछीना, भनोली जैंती, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, मोतियापाथर, बाराकोट, पुभाऊं चितई समेत कई स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इससे यहां वाहनों और यात्रियों की भीड़ रहती है। धारानौला में पार्किंग स्थल नहीं है। वाहन चालकों को जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें