अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान प्रत्याशियों में उत्साह दिखाई दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
सोमवार को सुनीता कुंजवाल नामांकन कराने सबसे पहले पहुंची। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस एक तरफ जीत हासिल करेगी। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। इधर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से सरस्वती देवी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।