फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी पैदल चलकर आई गर्भवती खाता नहीं खुलने पर बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भारतीय स्टेट बैंक धौलछीना शाखा से जुड़े उपभोक्ता बैंक के कुछ कार्मिकों के व्यवहार से असंतुष्ट हैं। उपभोक्ताओं ने बैंक में बगैर किसी सूचना के बुधवार को खाता संबंधित कामकाज ठप रखने से नाराजगी जताई। वहीं आरोप है कि कुछ कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। छह किमी दूर से पैदल चलकर खाता खुलवाले आई गर्भवती महिला को भी बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को एसबीआई धौलछीना शाखा में लगभग आधा दर्जन ग्राहक खाता खुलवाने पहुंचे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब शाखा का मुख्य गेट बंद रहा तो ग्राहकों ने बैंक कर्मियों से गेट खोलने का आग्रह किया। आरोप है कि काफी इंतजार के बाद बैंक प्रबंधक बाहर आए और गलत व्यवहार करते हुए बैंक में खाता नहीं खुलने की बात कही। लोगों का कहना है कि बैंक परिसर में ऐसा कोई भी नोटिस चस्पा नहीं किया गया है, जिसमें बुधवार को खाता नहीं खुलने की जानकारी हो। सकबाड़ा गांव से छह किमी दूर पैदल चलकर आई गर्भवती नेहा ने बताया कि वह पिछले शुक्रवार को बैंक आई थी तब उसे बताया गया कि बुधवार को खाता खोला जाएगा। बैंक आने पर बताया गया कि आज खाता नहीं खोला जाएगा। गर्भावस्था में बार-बार पैदल आने में समस्या हो रही है। उन्हें फार्म भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। 17 किमी दूर से खाता खुलवाने आए कूनखेत निवासी जगदीश सिंह ने भी नाराजगी जताई। शाखा प्रबंधक गुलशन कुमार नंदा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन बैंक के अंदरूनी कार्य किए जाते हैं। इस दिन उपभोक्ता के खाते और लेनदेन समेत अन्य कार्य बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें