फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित गरीब महिला को चाहिए आपकी मदद

Thu, 23 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंसर से पीड़ित एक गरीब महिला को इलाज के लिए लोगों से मदद की जरूरत है। अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र के जोलस्वाड़ (धामस) गांव की रहने वाले केवलानंद जोशी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी पत्नी भी हवालबाग में मजदूरी करके थोड़ा बहुत कमा लेती थी, लेकिन कुछ समय पहले गंगा देवी को कैंसर हो गया। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जिसमें लाखों रुपये खर्च आने का अनुमान है, लेकिन केवलानंद के पास पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। केवलानंद ने पत्नी के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


जोलस्वाड़ गांव निवासी केवलानंद जोशी की पत्नी पिछले काफी समय से बीमार है। जांच के बाद पता लगा कि वह कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। इस घातक बीमारी के
इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा है और हर माह हजारों की दवाइयां लग रही हैं, लेकिन केवलानंद के पास दवाओं के लिए पैसे नहीं हैं। उसने बताया कि कई बार जरूरी होने पर भी वह पत्नी के लिए महंगी दवा नहीं खरीद पाते हैं। केवलानंद ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं और मजदूरी से मिलने वाल पैसे से इलाज तो दूर परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


केवलानंद ने बताया कि वह सरकार से भी सहायता के लिए गुहार कर चुका है, लेकिन इलाज के लिए कोई सहायता नहीं मिली है। उसने लोगों और संस्थाओं से पत्नी के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है। उसने पत्नी के नाम से एसबीआई कोसी में खाता भी खोला है। उसने लोगों से एसबीआई कोसी में पत्नी की खाता संख्या 20232376265 में सहायता राशि जमा कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें