फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खोया सामान बरामद कर पुलिस ने महिला को सौंपा

Mon, 11 May 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घर लौटते समय रास्ते में खोया महिला का सामान पुलिस ने बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया। सामान मिलने पर महिला ने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन

सोमवार को चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र मेहता को खांकर निवासी एक महिला ने सूचना दी कि घर लौटते समय शहरफाटक बाजार के पास उसका सामान कहीं गिरकर खो गया है। महिला ने बताया कि बैग में घरेलू सामान के साथ 5,220 रुपये नकद भी थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहरफाटक और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का खोया सामान सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सामान और नकदी महिला को सुपुर्द कर दी। अपना खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें